
Read Time:1 Minute, 9 Second
कुरुक्षेत्र जिले के डा. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना वर्ष 2021-22 के छात्र जिन्होंने 10 जनवरी 2022 से सरल हरियाणा.जीओवी.इन के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किए थे, जिनकी छात्रवृति दस्तावेज पूर्ण न होने के कारण लंबित है, वे सभी छात्र अपने सभी दस्तावेजों, जिनमें आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक कॉपी, फैमिली आईडी, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा रिहायशी प्रमाण-पत्र, मार्क शीट और अगली कक्षा का आईडी कार्ड की फोटो प्रति जिला कल्याण अधिकारी कुरुक्षेत्र कमरा नंबर 108, लघु सचिवालय में 20 अक्टूबर 2022 तक जमा करवाए। दस्तावेज जमा न करवाने पर छात्रवृत्ति न मिलने बारे छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी ने दी है।